Mysteries of the human body | इंसानी शरीर के रहस्य | 25 चौंका देने वाले फैक्ट्स जो आपका दिमाग हिला देंगे |

Mysteries of the human body | इंसानी शरीर के रहस्य | 25 चौंका देने वाले फैक्ट्स जो आपका दिमाग हिला देंगे |

Table of Contents

नमस्कार दोस्तो,इंसानी शरीर के 25 हैरान कर देने वाले रहस्य – जो आपके होश उड़ा देंगे| Mysteries of the human body |इस ब्लॉग मे आपका स्वागत है |

Mysteries of the human body | इंसानी शरीर के रहस्य | 25 चौंका देने वाले फैक्ट्स जो आपका दिमाग हिला देंगे |

मानव शरीर पूरे ब्रह्मांड(Mysteries of the human body) की सबसे जटिल मशीन है। विज्ञान जितनी तरक्की कर ले, लेकिन हमारा शरीर आज भी कई ऐसे रहस्य छुपाए बैठा है जो लोगों को हैरान कर देते हैं।
इस BLOG में हम आपके लिए लेकर आए हैं मानव शरीर से जुड़े 25 अनोखे फैक्ट, जिन्हें जानकर आपकी सोच बदल जाएगी।

1.जन्म से लेकर उम्रभर आँख की पुतली एक ही साइज रहती है

जन्म से लेकर जीवन के आखिरी समय तक हमारे शरीर के लगभग सभी अंग धीरे-धीरे बढ़ते रहते हैं, लेकिन आँख की काली पुतली यानी प्यूपिल का आकार कभी नहीं बदलता। इसका कारण यह है कि पुतली में खून की कोई सप्लाई नहीं होती, इसलिए यह जन्म से लेकर मृत्यु तक हमेशा एक ही साइज में बनी रहती है।

2. शरीर के सबसे बड़े और सबसे छोटे सेल का सच

हमारे शरीर में सबसे बड़ा सेल महिला का अंडाणु होता है, जबकि सबसे छोटा सेल पुरुष का शुक्राणु माना जाता है। इंसानी शरीर लगभग 37.2 ट्रिलियन सेल्स से बना होता है, और हैरानी की बात यह है कि यह संख्या पूरे ब्रह्मांड में मौजूद तारों से भी कहीं ज्यादा है।

3.नींद में शरीर कुछ क्षणों के लिए सुन्न हो जाता है

जब हम सोने लगते हैं, तो शरीर कुछ सेकंड के लिए हल्का सा सुन्न या परालाइज़ जैसा हो जाता है। इसे एक सामान्य प्रक्रिया माना जाता है, ताकि नींद के दौरान हम सपनों में हाथ-पैर न चलाएँ और हमारा शरीर पूरी तरह आराम कर सके।

4.नींद कई अलग-अलग चरणों से होकर गुजरती है

जब हम सोते हैं, तो पूरी रात हमारी नींद अलग-अलग चरणों से गुजरती है—कभी हल्की नींद आती है, फिर हम गहरी नींद में चले जाते हैं, और फिर दोबारा हल्की नींद में लौटते हैं। ये चक्र बार-बार चलता रहता है। अच्छी और पूरी नींद हमारे शरीर को भीतर से ठीक करती है और दिमाग को पूरी तरह आराम देती है।

5.नाखून कैसे और कितनी तेज़ी से बढ़ते हैं?

हाथ की बीच वाली उंगली के नाखून सबसे तेजी से बढ़ते हैं, जबकि पैरों के नाखूनों की बढ़त उनकी तुलना में लगभग चार गुना धीमी होती है। पूरे जीवन में एक इंसान करीब 2 से 4 किलो तक नाखून काट देता है।

6. शरीर में कितना खून होता है?

एक सामान्य वयस्क व्यक्ति के शरीर में करीब 5 से 6 लीटर तक खून होता है। हमारा दिल हर मिनट लगभग 72 बार धड़कता है और हर धड़कन के साथ पूरे शरीर में खून पहुंचाता रहता है। अगर शरीर की सारी नसों को एक-साथ जोड़ दिया जाए, तो उनकी कुल लंबाई लगभग 1 लाख किलोमीटर बनती है, जो पृथ्वी को करीब ढाई बार घेर सकती है।

7.दिल: शरीर का सबसे मेहनती पंप

हमारा दिल हर दिन लगभग 1 लाख बार धड़कता है और पूरे जीवन में यह करीब 2500 करोड़ बार धड़कता है। इतनी लगातार मेहनत कोई मशीन कभी नहीं कर सकती।

8. 60 साल तक स्वाद की क्षमता क्यों घट जाती है?

इसलिए बच्चे खाने का स्वाद बुजुर्गों की तुलना में ज्यादा तेजी से पहचान लेते हैं।

9.छींक की रफ्तार: 160 km/h तक पहुँचती है

छींक को रोकना बहुत खतरनाक है। इससे

छींक को रोकने से गले में चोट लग सकती है, दिमाग पर दबाव बढ़ सकता है और फेफड़ों को भी नुकसान पहुँच सकता है। इसलिए छींक को रोकना सुरक्षित नहीं है

10. दिमाग रात में दिन की तुलना में ज्यादा सक्रिय होता है

रात में दिमाग की गतिविधि बढ़ जाती है, इसलिए सपने ज्यादा आते हैं।
बहुत ठंडे कमरे में सोने से बुरे सपने आने की संभावना बढ़ जाती है।

आदिक जानकारी के लिए इस विडियो को जरुर देखे

11. रोज 60–100 बाल टूटना सामान्य

बाल गिरना सामान्य बात है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि उतने ही नए बाल अपने आप उग जाते हैं। इसके अलावा, महिलाओं के बाल पुरुषों की तुलना में लगभग 50 गुना पतले होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हवाई जहाज में उड़ान भरते समय बाल थोड़े तेजी से बढ़ते हैं।

12. बच्चों की जन्मजात आँखें नीली होती हैं

बच्चों की आँखें गर्भ में नीली होती हैं, बाद में माता-पिता के जीन के अनुसार उनका रंग बदलता है।

13.जन्म में 213 हड्डियाँ, वयस्क होने पर 206 रह जाती हैं

कुछ हड्डियाँ जन्म के बाद आपस में जुड़ जाती हैं, इसी वजह से वयस्क शरीर में कुल हड्डियों की संख्या 206 रह जाती है। शरीर की सबसे मजबूत और लंबी हड्डी जांघ की हड्डी यानी फीमर है। वहीं, सबसे ज्यादा हड्डियों वाला हिस्सा हमारी खोपड़ी है, जो कुल 29 अलग-अलग हड्डियों से बनी होती है।

14. जीभ का पैटर्न भी फिंगरप्रिंट की तरह यूनिक

हर व्यक्ति की जीभ का पैटर्न बिल्कुल फिंगरप्रिंट की तरह अद्वितीय होता है। इसका मतलब यह है कि कोई भी दो लोगों की जीभ एक जैसी नहीं होती।

15. हमारे शरीर में 39 ट्रिलियन बैक्टीरिया रहते हैं

इनमें से ज्यादातर बैक्टीरिया नुकसान नहीं पहुंचाते।
सिर्फ बैक्टीरिया का वजन ही लगभग 2 किलो होता है।

16. मानव दिमाग ब्रह्मांड जितना जटिल

मानव दिमाग का वजन लगभग 1400 ग्राम होता है। इसमें करीब 85 बिलियन न्यूरॉन्स होते हैं, जो लगभग 150 ट्रिलियन सिनेप्स के जरिए जुड़े होते हैं। अगर आप इन सभी न्यूरॉन्स और सिनेप्स को गिनने बैठें, तो इसके लिए लगभग 3,200 साल लग जाएंगे।

दिमाग की स्टोरेज क्षमता लगभग 1 पेटाबाइट मानी जाती है।

17. एक इंसान जीवनभर में 33,000 किलो भोजन खा जाता है

यह कुल भोजन का वजन लगभग सात हाथियों के बराबर होता है।

18. एक इंसान रोजाना लगभग आधा लीटर लार बनाता है

खाने का स्वाद महसूस करने के लिए लार बहुत जरूरी है; बिना लार के स्वाद का आनंद नहीं लिया जा सकता। पूरे जीवन में एक इंसान लगभग 23,000 लीटर लार बनाता है।

19. हाथ की छोटी उंगली शक्ति का 50% स्रोत

हाथ की आधी शक्ति इसी उंगली से आती है।

20. पलकों की मांसपेशियाँ सबसे तेज़ चलती हैं

एक सेकंड में 4–5 बार चल सकती हैं।

21. 90% बीमारियों की असली वजह – तनाव

कम खाओ और कम चिंता करो — लंबा जीवन जिओ।

22. इंसान सबसे लंबी दूरी दौड़ सकता है

जानवर हमसे तेज दौड़ते हैं, पर जल्दी थक जाते हैं।
इंसान लंबे समय तक दौड़ सकता है।

23. इंसान के पास 9 इंद्रियाँ होती हैं

वैज्ञानिकों के अनुसार इंसान के केवल 5 नहीं, बल्कि कुल 9 इंद्रियाँ होती हैं। इनमें कुछ प्रमुख हैं: समय का अनुभव (Sense of Time), संतुलन का अनुभव (Sense of Balance), और तापमान का अनुभव (Sense of Temperature)।

इंसान एक करोड़ से ज्यादा रंग पहचान सकता है।

24. इंसानी आंखें – 576 Megapixel का कैमरा

दुनिया का कोई भी कैमरा इंसानी आंख जैसी स्पष्टता नहीं दे सकता। कुछ लोगों की आंखों में एक से अधिक पुतलियाँ होती हैं, जिसे Polycoria कहा जाता है।

25. खुलकर हंसने वाला एकमात्र प्राणी- इंसान

हंसने से चेहरे की मांसपेशियों को अच्छी तरह व्यायाम मिलता है, तनाव कम होता है और केवल 15 मिनट हंसने पर लगभग 50 कैलोरी बर्न होती हैं।

मानव शरीर प्रकृति का सबसे अद्भुत चमत्कार है।
हमारे शरीर में मौजूद हर अंग, हर सेल, हर प्रक्रिया एक बड़ी कहानी है।

अगर आप इन 25 फैक्ट्स को जानकर हैरान हो गए हैं, तो सोचिए — विज्ञान अभी भी मानव शरीर के कई रहस्यों को समझ नहीं पाया है।

इस तरह की और ब्लॉग देखने के लिए निचे Click करो

Treasure of health after 50 years of age।50 साल की उम्र के बाद सेहत का खज़ाना । रोज़ खाएं ये 4 फल और रहें हेल्दी हमेशा ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *